उत्तरकाशी दौरे में पहाड़ी भेषभूषा में नजर आएंगे PM मोदी, विशेष भेंडी और टोपी तैयार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आगामी उत्तरकाशी दौरे के दौरान स्थानीय परिधान पहनेंगे, जो पूरी तरह से भेड़ की ऊन से तैयार किया गया है। 6 मार्च को हर्षिल और मुखबा की यात्रा पर जाने वाले पीएम मोदी के लिए खास तौर पर बादामी और स्लेटी रंग की भेंडी (कोट) और सफेद रंग का पायजामा तैयार किया गया है। इसके अलावा, उनके लिए पहाड़ी टोपी भी डिजाइन की गई है, जिसमें तिरंगे की पट्टी और ब्रह्मकमल का विशेष प्रतीक होगा।
इस खास पहाड़ी परिधान को वीरपुर डुंडा नालंदा एसएचजी महिला स्वयं सहायता समूह की भागीरथी नेगी ने तैयार किया है, जबकि सिलाई का कार्य सुरेंद्र नैथानी ने किया। भागीरथी नेगी, जो किन्नौरी समुदाय से आती हैं, ने पारंपरिक तरीके से भेड़ की ऊन की कताई कर इसे बनाया है। खास बात यह है कि इस ऊन में किसी भी प्रकार की चुभन न हो और इसे पूरी तरह से प्राकृतिक तरीके से तैयार किया गया है।
पीएम मोदी हमेशा अपने दौरों के दौरान स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को अपनाते हैं, जिससे वे वहां के लोगों से जुड़ाव महसूस करते हैं। उत्तरकाशी की इस विशेष भेंडी और टोपी को पहनने से न केवल क्षेत्रीय वस्त्रों को पहचान मिलेगी, बल्कि पारंपरिक ऊनी कपड़ों को भी राष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग का अवसर मिलेगा।
स्थानीय लोगों का मानना है कि प्रधानमंत्री के इस पहनावे से पहाड़ी परिधानों की मांग में इजाफा होगा और पारंपरिक बुनकरों को एक नई पहचान मिलेगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand Cabinet to Decide on 2,347 Group D Jobs
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply