Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड में ईको टूरिज्म को बढ़ावा, 61 स्थलों पर विकास कार्य जारी

उत्तराखंड सरकार राज्य में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठा रही है। जंगलों से सटे 61 स्थलों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां सैलानी प्रकृति के बीच सर्दियों की धूप का आनंद ले सकेंगे। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘घाम तापो’ विचार से प्रेरित है, जिसका उद्देश्य शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देना है।

20 स्थानों पर कार्य तेजी से जारी है, जबकि बाकी पर जल्द ही काम शुरू होगा। इन स्थलों में ट्रैकिंग रूट, नेचर ट्रेल, बर्ड वॉचिंग ट्रेल, नक्षत्र वाटिका, कैंपिंग साइट और पार्क जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

उत्तराखंड का 71% भूभाग वन क्षेत्रों से घिरा है, जो पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाता है। सरकार का यह कदम वनों को रोजगार से जोड़ने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद करेगा।

ईको टूरिज्म से स्थानीय युवाओं को नेचर गाइड, पोर्टर और होमस्टे संचालकों के रूप में रोजगार मिलेगा। खास बात यह है कि इस योजना में होने वाली आय का सिर्फ 10% सरकार लेगी, जबकि बाकी राशि स्थल के रखरखाव और विकास में इस्तेमाल होगी।

हरिद्वार, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल और पिथौरागढ़ समेत 8 जिलों में तेजी से कार्य चल रहा है। जल्द ही ये स्थान पर्यटकों के लिए पूरी तरह तैयार होंगे।

ईको टूरिज्म कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक पी.के. पात्रो के अनुसार, यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक होगी, बल्कि उत्तराखंड को ईको टूरिज्म हब बनाने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us