होली पर ऋषिकेश में एडवेंचर पर ब्रेक, राफ्टिंग और नीर झरना रहेंगे बंद
अगर आप होली के मौके पर ऋषिकेश जाकर एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा लेने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए मायूसी भरी हो सकती है। प्रशासन ने होली के दिन गंगा नदी में रिवर राफ्टिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। सुरक्षा कारणों और अप्रिय घटनाओं की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (लियू) और पुलिस प्रशासन ने सुझाव दिया है कि होली के दिन गंगा नदी में राफ्टिंग गतिविधियां सुरक्षित नहीं हैं। हुड़दंग और संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने एक दिन के लिए राफ्टिंग बंद करने का आदेश जारी किया है। इसका मतलब यह है कि होली पर ऋषिकेश आने वाले पर्यटकों को राफ्टिंग के लिए अगले दिन का इंतजार करना होगा।
होली के दिन सिर्फ राफ्टिंग ही नहीं, बल्कि ऋषिकेश का मशहूर नीर झरना भी पर्यटकों के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। वन विभाग ने आदेश जारी कर कहा कि अवैध गतिविधियों और संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 14 मार्च को नीर झरना बंद रखा जाएगा।
होली के अवसर पर देशभर से हजारों पर्यटक ऋषिकेश पहुंचते हैं। पिछले दो दिनों में ही करीब 4000 से अधिक पर्यटकों ने राफ्टिंग का आनंद लिया, और आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद थी। लेकिन प्रशासन की रोक के चलते होली पर ऋषिकेश आने वाले एडवेंचर प्रेमियों को निराशा हाथ लग सकती है।
अगर आप होली पर ऋषिकेश जाने की योजना बना रहे हैं, तो इस रोक को ध्यान में रखते हुए राफ्टिंग के लिए अगले दिन का प्लान बनाएं। इसके अलावा, शहर में योग, गंगा आरती, और अन्य प्राकृतिक स्थलों का लुत्फ उठा सकते हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
होली पर बाजारों में भारतीय उत्पादों की धूम, खरीदारी जोरों पर
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply