मुख्यमंत्री आवास में सजी रंगों की महफिल, गूंजे होली के सुर और संस्कृति के रंग
मुख्यमंत्री आवास में आज भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति के रंग बिखरे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है, जो समाज में समरसता को सुदृढ़ करता है।
कार्यक्रम में मंत्रीगण, विधायक, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत के रंग भी नजर आए। गढ़वाल, कुमाऊं, जौनसार और थारू समुदाय के कलाकारों ने अपनी पारंपरिक होली प्रस्तुतियां दीं। होली गायन, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और उसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने प्रदेशवासियों से होली को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने और समाज में प्रेम, भाईचारे एवं शांति का संदेश देने की अपील की।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
होली पर ऋषिकेश में एडवेंचर पर ब्रेक, राफ्टिंग और नीर झरना रहेंगे बंद
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply