IPL 2025: उत्तराखंड के 6 खिलाड़ी करेंगे कमाल, ऋषभ पंत के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी
आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से हो रहा है और इस बार उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व की बात है। प्रदेश के 6 खिलाड़ी इस सीजन अलग-अलग टीमों से मैदान में उतरेंगे। सबसे बड़ी जिम्मेदारी टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास होगी, जो लखनऊ सुपरजाइंट्स की कप्तानी करेंगे। पिथौरागढ़ के मूल निवासी ऋषभ न केवल दिल्ली, बल्कि भारतीय टीम के लिए भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
रुड़की के आकाश मधवाल को इस बार राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। आकाश इससे पहले मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं और 2023 के प्लेऑफ में 5 विकेट झटककर सुर्खियों में आए थे। वहीं, रायबरेली निवासी स्वप्निल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 50 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है। पिछले सीजन में स्वप्निल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर अपनी उपयोगिता साबित की थी।
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के अनुज रावत को गुजरात टाइटंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा है। अनुज इससे पहले राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के लिए भी खेल चुके हैं। हल्द्वानी के आर्यन जुयाल लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेलते नजर आएंगे। आर्यन घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हैं और शानदार फॉर्म में हैं। उनके साथ लखनऊ की टीम में ऊधमसिंह नगर के ऑलराउंडर युवराज चौधरी को भी 30 लाख रुपये में शामिल किया गया है। युवराज ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तूफानी शतक लगाकर सबका ध्यान खींचा था।
इसके अलावा, उत्तराखंड के अवनीष सुधा, संस्कार रावत, अखिल सिंह रावत और प्रशांत चौहान को भी भविष्य में मौका मिलने की उम्मीद है। हालांकि, तेज गेंदबाज राजन कुमार इस बार नीलामी में नहीं बिके। उत्तराखंड के इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर पूरे राज्य की नजरें टिकी रहेंगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
हरिद्वार: पथरी में दो गुटों में खूनी संघर्ष, फायरिंग में एक की मौत, दूसरा गंभीर
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply