Date Filter

Uttarakhand

धामी सरकार के तीन साल पूरे, रोड शो के साथ की भविष्य की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड सरकार के तीन सफल वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को पूरे प्रदेश में "तीन साल बेमिसाल" थीम के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विशाल रोड शो कर जनता का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर परेड ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर अपनी उपलब्धियां और योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि तीन वर्षों में सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और आने वाले समय में प्रदेश को आर्थिक रूप से और सशक्त बनाने का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य की आगामी 10 वर्षों की वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए एक दीर्घकालिक योजना तैयार की जाए। उन्होंने पर्यटन, ऊर्जा, उद्योग, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में सुनियोजित ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अनावश्यक खर्चों को नियंत्रित करने और राज्य के आय संसाधन बढ़ाने के लिए डिजिटल गवर्नेंस, डेटा एनालिटिक्स और रिसर्च आधारित नीति निर्माण को अपनाने पर जोर दिया। साथ ही यह भी कहा कि योजना निर्माण में विशेषज्ञों के साथ आम जनता के सुझावों को भी शामिल किया जाएगा।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां सांसदों, मंत्रियों और विधायकों ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, टिहरी, चमोली सहित सभी जिलों में स्थानीय नेताओं ने जनता को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया और प्रदेश के उज्जवल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उत्तराखंड सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और वित्तीय प्रबंधन को सशक्त करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us