Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड बनेगा शहद उत्पादन का हब, हर वर्ष सजेगा शहद महोत्सव

मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंगलवार को मधुमक्खी पालन के अंतर्गत शहद निष्कासन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पहले चरण में 57 किलोग्राम शुद्ध शहद निकाला गया। इस वर्ष लगभग 200 किलोग्राम शहद उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने बी-कीपिंग (मौन पालन) परियोजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में अपनाते हुए उद्यान विभाग को निर्देश दिए कि शहद महोत्सव का आयोजन किया जाए। महोत्सव में मधुमक्खी पालन से तैयार समस्त उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही, हर वर्ष शहद महोत्सव आयोजित करने की एक तिथि भी निर्धारित करने के निर्देश दिए गए।

"उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौन पालन न केवल आजीविका का सशक्त माध्यम बन सकता है, बल्कि राज्य को जैविक शहद उत्पादन का केंद्र भी बना सकता है। हम चाहते हैं कि हमारे किसान, युवाओं और महिलाओं को प्रशिक्षण व प्रोत्साहन देकर इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जाए।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में मौन पालन की असीम संभावनाएं मौजूद हैं। यहाँ प्रचुर मात्रा में विभिन्न औषधीय फूलों की प्रजातियाँ उपलब्ध हैं, जो उच्च गुणवत्ता के जैविक शहद उत्पादन में सहायक हैं। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में औषधीय गुणों वाले शहद के उत्पादन हेतु स्थानीय लोगों को प्रशिक्षण देने व मौन पालन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us