Date Filter

Health

उत्तराखंड में बर्ड फ्लू अलर्ट, कुमाऊं से 300 मुर्गियों के सैंपल लिए जाएंगे

महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) के मामलों की पुष्टि के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी एहतियात बरतते हुए पूरे प्रदेश को अलर्ट मोड में रखा है। विशेष रूप से कुमाऊं मंडल में पशुपालन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। कुमाऊं के छह जिलों से कुल 300 मुर्गियों के सैंपल लिए जाएंगे ताकि वायरस की जांच की जा सके।

पशु रोग अनुसंधान प्रयोगशाला, रुद्रपुर और अल्मोड़ा की टीमें नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में 50-50 मुर्गियों के सैंपल लेंगी। सभी सैंपल ऋषिकेश पशु लोक प्रयोगशाला भेजे जाएंगे, जहां से उन्हें आगे भोपाल स्थित हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा।

संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग डॉ. केके जोशी ने बताया कि ऊधमसिंह नगर जिले में सीरो सैंपलिंग की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। नैनीताल और अन्य जिलों में भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। रुद्रपुर पशु रोग अनुसंधान प्रयोगशाला की संयुक्त निदेशक डॉ. सपना मिश्रा के मुताबिक, तीन जिलों से सैंपल एकत्र होने के बाद इन्हें सीधे भोपाल भेजा जाएगा।

फिलहाल राज्य में पक्षियों की असामान्य मौत की कोई खबर नहीं है, लेकिन विभाग पूरी सतर्कता बरत रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कुमाऊं में बर्ड फ्लू वायरस की उपस्थिति है या नहीं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
  • पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण
  • NABARD Marks 45 Years of Rural Development in Uttarakhand
  • SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
  • उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
  • Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
  • देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
  • हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
  • हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
  • देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
  • चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
  • देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
  • NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश

Stay Connected With Us

Subscribe Us