Date Filter

News

एसटीएफ़ ने पिता-पुत्र सहित तीन वन्यजीव तस्कर दबोचे, टाइगर की खाल सहित हड्डियां बरामद

उत्तराखण्ड एसटीएफ, वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली व तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर (टांडा) की संयुक्त टीम का बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। टीम ने वन्यजीव तस्करी नेक्सस का भंडाफोड़ करते हुए पिता-पुत्र सहित तीन वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के पास से दो टाइगर की खाल, 35 किलो हड्डिया व तस्करी में प्रयुक्त ट्रक व बाइक बरामद किये गये है। इस गैंग के कुछ अन्य सदस्यों को एसटीएफ द्वारा जुलाई माह में टाइगर की खाल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि राज्य में बढ़ते वन्य जीव अंगो की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों की धरपकड़ हेतु एसटीएफ काफी समय से मशक्कत में जुटी हुई थी। इस क्रम में एसटीएफ को बीते रोज सूचना मिली कि तीन शातिर वन्य जीव तस्कर एक ट्रक व एक बाइक से काशीपुर की तरफ से रूद्रपुर की ओर आ रहे है, जिनके पास वन्य जीव अंग भी हो सकते है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसटीएफ, वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली व तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर (टांडा) की संयुक्त टीम द्वारा उक्त ट्रक व बाइक को घेराबन्दी कर उन्हे बाजपुर दोराहा हाइवे पर रोक लिया गया। तलाशी लेने पर वाहन के अन्दर से दो टाइगर की खाल व भारी मात्रा में हड्डियाँ बरामद हुई।

गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम शमशेर सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह पुत्र खड़क सिंह, निवासी शिव कॉलोनी सर्वरखेड़ा थाना जसपुर जनपद उधम सिंह व जोगा सिंह पुत्र सुरता सिंह निवासी सर्वरखेड़ा थाना जसपुर जनपद उधम सिंह बताया। बताया कि उक्त टाइगर की खालों व हड्डी को वे काशीपुर से लाये हैं और जिसे बेचने के लिए वह रुद्रपुर ले जा रहे थे। आरोपियों के बारे में जानकारी ली गयी तो पता चला कि तीनों कुख्यात वन्यजीव तस्कर हैं जो काफी समय से उत्तराखण्ड व सीमावर्ती उ.प्र. में सक्रिय हैं। एसटीएफ द्वारा इस गैंग से सम्बन्धित 7 सद्स्यों को इसी वर्ष जुलाई माह में 1 टाइगर की खाल सहित पकड़ा गया था। बहरहाल गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हे जेल भेज दिया गया है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us