गर्मियों में पेयजल संकट से निपटने के लिए सचिव शैलेश बगौली ने दिए सख्त निर्देश
गर्मियों में संभावित पेयजल संकट को देखते हुए सचिव पेयजल शैलेश बगौली ने विभागीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में जल संस्थान एवं पेयजल निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और आगामी रणनीति पर चर्चा की।
सचिव ने निर्देश दिए कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद में पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की जाए। यह कंट्रोल रूम कॉल सेंटर के रूप में कार्य करेगा, जहाँ पर नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। इन कंट्रोल रूमों के संचालन के लिए जल संस्थान/जल निगम के सहायक अभियंता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो समयबद्ध शिकायत निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।
जलापूर्ति की पारदर्शिता एवं निगरानी के लिए सचिव बगौली ने सभी पेयजल टैंकरों में GPS लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही टैंकरों की नियमित सफाई पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया है। प्रत्येक डिवीजन में पर्याप्त संख्या में टैंकरों की उपलब्धता समय रहते सुनिश्चित की जाएगी।
जल संरक्षण को लेकर सचिव ने 1 अप्रैल से 15 दिनों का विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस दौरान जल अपव्यय व लीकेज की समस्याओं का निवारण किया जाएगा। अभियान की मॉनिटरिंग प्रतिदिन की जाएगी ताकि कोई लापरवाही न हो।
चारधाम यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए सचिव ने यात्रा मार्ग पर पेयजल व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चलित स्टैंड पोस्ट, पानी की टंकियों और वाटर एटीएम की नियमित सफाई के आदेश दिए ताकि यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
सचिव शैलेश बगौली के अनुसार, गर्मियों में जल संकट से निपटना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आम जनता को निर्बाध व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम तेजी से उठाए जा रहे हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, खेत में मिला शव
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply