देवभूमि में पहली बार! एशियन कैडेट फेंसिंग कप का भव्य आगाज़
हल्द्वानी: देवभूमि उत्तराखंड ने खेल इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, गौलापार में एशियन कैडेट फेंसिंग कप का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 17 देशों के 250 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और यह आयोजन 23 सितम्बर तक चलेगा।
मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच का प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए “मुख्यमंत्री खेल विकास निधि”, “खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना” और “हिमालय खेल रत्न पुरस्कार” जैसी योजनाएं चला रही है। साथ ही खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में 4% खेल कोटे का लाभ भी मिल रहा है।
सीएम धामी ने कहा कि हल्द्वानी में उत्तराखंड का पहला खेल विश्वविद्यालय और महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं। इसके अलावा आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियां खोलने की तैयारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उत्तराखंड राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों का भी बड़ा केंद्र बनेगा।
इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा तजाकिस्तान, मलेशिया, श्रीलंका, थाईलैंड और इंडोनेशिया समेत कई देशों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएँगे। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, खेल प्रेमी और दर्शक मौजूद रहे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
CM Dhami Orders Swift Relief After ₹443 Cr Loss in Nainital
Latest Newst
-
देवभूमि में होली की धूम: रंगों, गीतों और होल्यारों की टोलियों से गूंजा उत्तराखंड
-
चंद्रग्रहण के बाद घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, फिर खुले मंदिरों के कपाट
-
देहरादून में प्री एसआईआर 66.62% पूर्ण, 10.39 लाख मतदाताओं का सत्यापन
-
देहरादून–श्रीनगर पासपोर्ट कार्यालयों को बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
-
मिडिल ईस्ट तनाव की गूंज दून तक, कुवैत–दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग
-
Uttarakhand Launches HPV Vaccination Drive Against Cervical Cancer
-
टिहरी लेक फेस्टिवल: होटल, होमस्टे व वॉटर स्पोर्ट्स पर विशेष छूट
-
उत्तराखंड में सहकारिता को नई रफ्तार, हर जिले में बनेगा मॉडल गांव
-
हल्द्वानी में उच्चस्तरीय समीक्षा, कानून व्यवस्था व विकास पर सख्त रुख
-
पहाड़ों में फागुन की बहार: उत्तराखंड में खड़ी-बैठकी होली की धूम, झूमे होल्यार
-
पॉड टैक्सी के साथ हरिद्वार बनेगा स्मार्ट मोबिलिटी मॉडल
-
Uttarakhand STF Busts ₹1.17 Crore Fake Investment App Scam
-
बागेश्वर में खाई में गिरी कार: मासूम समेत 3 की मौत, 5 लोग घायल
-
चारधाम यात्रा 2026 को लेकर सरकार अलर्ट, व्यापक तैयारियों के निर्देश
-
उत्तराखंड के सरकारी दफ्तरों में नई सुरक्षा एसओपी, वीआईपी पर भी नियम लागू
-
टिहरी लेक फेस्टिवल: एडवेंचर और संस्कृति का महाकुंभ
-
उत्तराखंड में आजीविका सशक्तिकरण को बढ़ावा, 677.75 करोड़ की कार्ययोजना मंजूर
-
NABARD Announces ₹65,916 Crore Credit Plan for Uttarakhand in 2026–27
-
Multi-Level Parking & Emergency Health Center Planned at Neelkanth Mahadev
-
कोडीन सिरप के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई, प्रदेशभर में छापेमारी

Leave A Reply