Date Filter

Mussoorie

मसूरी माल रोड सौंदर्यीकरण कार्य में देरी हुईः मुख्य सचिव

मुख्य सचिव एस. एस. संधु ने शुक्रवार को मसूरी माल रोड के सौन्दर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को मॉल रोड का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने लाइब्रेरी चौक, पिक्चर पैलेस और माल रोड का निरीक्षण किया गया और अधिकारियों को तय समय पर कार्य करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों की मौजूदगी में मुख्य सचिव ने स्वीकार किया कि माल रोड के सुधारीकरण के कार्य में विलंब हुआ है और विश्वास दिलाया कि सभी विभागों के बीच तालमेल करने के बाद लंबित कार्यो को जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा।

जिलाधिकारी सोनिका ने स्वीकार किया कि माल रोड के सुधारीकरण कार्य में विलंब हुआ है और सफ़ाई देते हुए कहा कि निरंतर बरसात होने की वजह से कार्य में बाधा आती रही। एक बार फिर ज़िलाधिकारी ने कहा कि 15 दिनों के भीतर माल रोड का कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण बंशीधर तिवारी ने बताया कि माल रोड के सुधारीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग को धनराशि जारी कर दी गई है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • उत्तराखंड के लिपुलेख से 7 साल बाद फिर शुरू होगा भारत-तिब्बत सीमा व्यापार
  • एनईपी-2020 को रफ्तार, दून-कुमाऊं विश्वविद्यालय करेंगे NIRF के लिए आवेदन
  • Three-Day Viksit Bharat Campaign to Begin in Chakrata on July 21
  • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में हाई-टेक केबलिंग शुरू, डिजिटल होगी रेल लाइन
  • मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
  • आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
  • गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
  • उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
  • उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
  • देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
  • देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
  • Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
  • कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
  • अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
  • हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
  • देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
  • 147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
  • हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
  • सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
  • Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy

Stay Connected With Us

Subscribe Us