Date Filter

Uttarakhand

भारतीय सैन्य अकादमी के इतिहास में पहली बार, महिला कैडेट्स की एंट्री

भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) अपने 92 वर्षों के इतिहास में एक नए युग की शुरुआत करने जा रही है। पहली बार, प्रतिष्ठित सैन्य संस्थान में महिला कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जुलाई 2025 से महिला कैडेटों का पहला बैच भारतीय सैन्य अकादमी में अपनी प्री-कमीशन ट्रेनिंग शुरू करेगा।

भारतीय सेना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के प्रयासों के तहत यह ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद महिलाओं को नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में प्रवेश की अनुमति दी गई थी। अब एनडीए से पासआउट होने वाली महिला कैडेट्स IMA में सैन्य प्रशिक्षण के लिए आएंगी।

IMA की स्थापना 1 अक्टूबर 1932 को हुई थी, और तब से लेकर अब तक इस अकादमी ने 65,000 से अधिक सैन्य अधिकारियों को तैयार किया है, जिनमें 34 मित्र देशों के कैडेट भी शामिल हैं। पहले बैच में केवल 40 कैडेट्स पासआउट हुए थे, लेकिन अब इसकी क्षमता बढ़ाकर 1,650 कर दी गई है।

IMA में आने वाली महिला कैडेट्स को पुरुष कैडेटों की तरह ही कठोर सैन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे भारतीय सेना में एक मजबूत अधिकारी के रूप में अपनी भूमिका निभा सकें।

यह बदलाव भारतीय सेना में लैंगिक समानता और महिलाओं को और अधिक अवसर प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। आने वाले समय में यह फैसला भारतीय सैन्य ताकत को और मजबूत बनाएगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us