Date Filter

Education

स्कूलों में लौटेगी लोकधुन की रौनक, 12 जिलों में बनेंगे स्पोर्ट्स कॉम्प्लैक्स

उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में अब स्थानीय लोकधुनों की गूंज सुनाई देगी। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घोषणा की है कि नई शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत प्रदेश के 380 राजकीय विद्यालयों में लोकधुन कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत छात्रों को ढोल-दमाऊं, मशकबीन जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ-साथ स्थानीय लोक संगीत एवं कला का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य बच्चों को क्षेत्रीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना और उनके भीतर रचनात्मकता का विकास करना है। डॉ. रावत ने बताया कि इन गतिविधियों के लिए स्थानीय कलाकारों और विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी, जिससे बच्चों को जमीनी स्तर पर गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण मिल सके।

इसके अलावा खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य के 12 जनपदों में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित स्पोर्ट्स कॉम्प्लैक्स स्थापित किए जाएंगे। इन कॉम्प्लैक्स में बॉक्सिंग, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस सहित अन्य खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि छात्रों की तर्कशक्ति को विकसित करने के लिए सभी स्कूलों में अभिरुचि परीक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। प्रत्येक माह बच्चों का ओएमआर आधारित परीक्षण किया जाएगा, जिससे उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार किया जा सके।

साथ ही, मेडिकल और इंजीनियरिंग परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले सुपर 100 कार्यक्रम का विस्तार कर इसे सुपर 200 किया जा रहा है, ताकि अधिक छात्र-छात्राओं को इस योजना का लाभ मिल सके।

डॉ. रावत ने कहा कि भारत सरकार द्वारा समग्र शिक्षा परियोजना के तहत इन नवाचारी योजनाओं के लिए बजट आवंटित कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार की निरंतर कोशिशों से राज्य के शैक्षिक संकेतकों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है—चाहे वह सकल नामांकन अनुपात हो, शुद्ध नामांकन अनुपात या ड्रॉपआउट दर में कमी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us