Date Filter

Uttarakhand

नवरात्रि में एफडीए का सख्त एक्शन: मिलावटी आटा नष्ट, ब्लिंकिट पर छापा

नवरात्रि के पावन अवसर पर व्रत उपवास में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) का सघन निरीक्षण अभियान जारी है। अष्टमी के दिन भी राज्यभर में एफडीए की टीमें सक्रिय रहीं। देहरादून में एक प्रतिष्ठान से 50 किलो संदिग्ध कुट्टू का आटा जब्त कर नष्ट किया गया। राज्यभर में 94 से अधिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई और 13 खाद्य नमूने विश्लेषण के लिए एकत्र किए गए।

एफडीए आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशों पर यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि व्रत के दौरान आमतौर पर प्रयुक्त होने वाले कुट्टू का आटा, साबूदाना, सेंधा नमक, दूध और पनीर जैसी वस्तुओं की जांच की जा रही है। देहरादून में 21 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें कांवली रोड स्थित एक प्रतिष्ठान से संदिग्ध आटा जब्त कर नष्ट किया गया।

पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में चलाए गए विशेष निरीक्षण अभियान में यह सामने आया कि कहीं भी खुले कुट्टू के आटे की बिक्री नहीं हो रही है। सभी प्रतिष्ठानों पर लेबलयुक्त, निर्माण तिथि, बैच नंबर और एक्सपायरी डेट के साथ ब्रांडेड उत्पाद उपलब्ध थे। 84 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 10 नमूने जांच के लिए हल्द्वानी प्रयोगशाला भेजे गए।

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट के दो स्टोरों पर एक्सपायरी ब्रेड और बिना डेट वाले चिप्स मिलने पर एफडीए ने कड़ी कार्रवाई की। गढ़वाल मंडल उपयुक्त आर.एस. रावत और देहरादून के जिला अभिहीत अधिकारी मनीष सयाना के नेतृत्व में की गई छापेमारी में खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया। दोनों स्टोरों को मौके पर ही नोटिस जारी किया गया और जवाब तलब किया गया है। जवाब के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अभियान में एफडीए की विजिलेंस टीम सहित वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी भी शामिल रहे। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे ऑनलाइन सामग्री खरीदते समय निर्माण एवं समाप्ति तिथि अवश्य जांचें, और किसी भी अनियमितता की सूचना संबंधित विभाग को दें।

नवरात्रि में उपभोक्ताओं को मिलावट से बचाने का लक्ष्य लेकर एफडीए का अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us