उत्तराखंड में सनसनी: जली कार में मिला महिला का कंकाल, युवक लापता
उत्तराखंड के चमोली ज़िले के जोशीमठ क्षेत्र में एक रहस्यमयी और सनसनीखेज मामला सामने आया है। तपोवन के पास नीती-मलारी बॉर्डर रोड पर एक जली हुई कार के भीतर महिला का कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच की बताई जा रही है। जली हुई कार कर्नाटक राज्य की पंजीकृत मारुति रिट्ज (नंबर: KA 01 AG 0590) है। कार के मालिक की पहचान संतोष कुमार सेनापति, निवासी कृष्णयानपालया, कस्तूरी नगर, बैंगलोर, के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बीते शनिवार सुबह इस कार में एक युवक और युवती को घूमते हुए देखा गया था। शुक्रवार को भी यह कार जोशीमठ में देखी गई थी। अब कार से केवल महिला का जला हुआ शव बरामद हुआ है, जबकि युवक लापता है। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
घटनास्थल पर एसडीएम जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ और पुलिस उपाधीक्षक सहित कई अधिकारी मौजूद हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में युवक की तलाश जारी है। मामले ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।
फिलहाल, पुलिस शव की शिनाख्त और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं, स्थानीय लोग इस रहस्यमयी घटना से डरे हुए हैं और जल्द से जल्द सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
नवरात्रि में एफडीए का सख्त एक्शन: मिलावटी आटा नष्ट, ब्लिंकिट पर छापा
Latest Newst
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
-
विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा

Leave A Reply