विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में प्रगति पोर्टल के माध्यम से राज्य की 6940 करोड़ रुपये की 12 प्रमुख विकास एवं अवसंरचना परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि 50 प्रतिशत से अधिक प्रगति वाली परियोजनाओं को 15 अक्टूबर 2026 तक हर हाल में पूरा किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने परियोजनाओं की निगरानी के लिए मुख्यमंत्री स्तर पर मासिक और मुख्य सचिव स्तर पर प्रत्येक 10 दिन में समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि अनावश्यक देरी पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
बैठक में रामनगर आईएसबीटी, रानीखेत बस टर्मिनल, ताड़ीखेत डिपो एवं कार्यशाला, बनबसा और रुद्रप्रयाग विद्युत उपकेंद्र, चारधाम सड़क परियोजनाएं, अस्कोट-लिपुलेख मार्ग, माणा पास सड़क तथा हरिद्वार और काशीपुर की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
मुख्यमंत्री ने भूमि हस्तांतरण, वन एवं पर्यावरणीय स्वीकृतियों, भूमि अधिग्रहण और क्षतिपूर्ति भुगतान से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली और परिवहन से जुड़ी ये परियोजनाएं राज्य के विकास, पर्यटन, निवेश और रोजगार के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, इसलिए इनके समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
-
उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
-
Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
-
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
-
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
-
हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-
Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी

Leave A Reply