देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर हादसा, पिता-पुत्र की मौत
देहरादून-हरिद्वार राजमार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की जान चली गई। यह हादसा छिद्दरवाला क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां स्कूटी सवार दो लोगों को पहले एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मारी, फिर पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।
रायवाला थाना प्रभारी बीएल भारती के अनुसार, तीनों वाहन—स्कूटी, स्कॉर्पियो और ट्रक—देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। छिद्दरवाला पहुंचने पर स्कॉर्पियो चालक ने स्कूटी को टक्कर मारी, जिससे स्कूटी पलट गई। स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
इस बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने पलटी हुई स्कूटी को रौंद दिया। हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
मृतकों की पहचान समीर (18 वर्ष) और नजीम (54 वर्ष) निवासी बिजनौर के रूप में हुई है। दोनों पिता-पुत्र थे। बताया गया है कि समीर देहरादून में रहता था और पिता के साथ कहीं जा रहा था।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। स्कॉर्पियो चालक की तलाश की जा रही है।
यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की जरूरत को उजागर करता है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड में सनसनी: जली कार में मिला महिला का कंकाल, युवक लापता
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply