Date Filter

Uttarakhand

पशुपालन मंत्री ने केदारनाथ मार्ग पर घोड़ा-खच्चर व्यवस्था का जायज़ा लिया

केदारनाथ यात्रा में यात्रियों की सेवा में लाए जाने वाले घोड़ा-खच्चर पर कथित क्रूरता और दुर्व्यवहार की घटनाओं के बारे स्वतः संज्ञान लेते हुए पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड से जंगलचट्टी मार्ग का अवलोकन किया।

विभागीय मंत्री ने लगभग 5 किलोमीटर पैदल चलकर तीर्थ यात्रियों एवं घोड़ा खच्चरों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री बहुगुणा ने यात्रा मार्ग पर चल रहे हैं यात्रियों से बातचीत भी की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।

केबिनेट मंत्री ने पशुपालन विभाग द्वारा यात्रा मार्ग पर घोड़ा खच्चरों के पीने के लिए गर्म पानी व अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। इस बीच उन्होंने घोड़ा खच्चरों के संचालकों से भी वार्ता की और उनकी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।

इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक विशाखा, रुद्रप्रयाग भाजपा के जिला अध्यक्ष महावीर, रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई एवं विभागीय अधिकारियों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us