Date Filter

Uttarakhand

बागवानी विकास के लिए धन की कमी नहीं, योजनाओं का मिशन मोड में क्रियान्वयन हो - मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बागवानी विकास की योजनाओं को धरातल पर लाये जाने के लिये मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में धन की कोई नहीं आने दी जाएगी लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति के साथ प्रदेशहित में कार्य किया जाए।

यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेब एवं कीवी मिशन की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही और पड़ोसी राज्य हिमाचल का हवाला देते हुए कहा कि उत्तराखंड का किसान भी सेब एवं कीवी उत्पादन में अग्रणी बने। “मिशन द्वारा किसानों की आय बढ़ें, सेब उत्पादक क्षेत्रों का चिन्हीकरण किया जाए, भूमि उत्पादन क्षमता और अच्छी किस्म के पौधों की किसानों तक उपलब्धता सुनिश्चित की जाये।,” मुख्यमंत्री ने कहा।

ग़ौरतलब है कि उत्तराखंड ने 2030 तक बागवानी क्षेत्र में तीन हजार करोड़ की आय हासिल करने का लक्ष्य रखा है लेकिन इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये वर्षवार उत्पादन क्षमता के निर्धारण पर फ़िलहाल कोई विशेष ध्यान दिखाई नहीं देता है।

मुख्यमंत्री ने बागवानी क्षेत्र में कल्स्टर आधारित एप्रोच पर भी ध्यान देने पर बल दिया तथा सेब एवं कीवी उत्पादन क्षेत्रों में कोल्ड स्टोरेज के प्रस्ताव भी तैयार करने के निर्देश दिये।

उत्तराखंड में सेब एवं कीवी उत्पादन क्षेत्रों में किसानों की ज़मीनी ज़रूरतों और समस्याओं के समाधान के साथ विशेषज्ञों की टीम इस संबंध में निरंतर प्रयासरत रहें।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us