Date Filter

Accident

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, दो घायल

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के बहादराबाद क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रानीपुर झाल के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार स्कोडा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो घायलों का इलाज जारी है।

थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान शगुन अग्रवाल उर्फ योगी शिवानंद पुरी (उम्र 25 वर्ष), पुत्र उमेश कुमार अग्रवाल, निवासी ए-17 बृजेश नगर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में एक का नाम यीशु (उम्र 25 वर्ष), पुत्र महेश पाल, निवासी हरपुर कला थाना कोतवाली नगर हरिद्वार बताया जा रहा है। दूसरे घायल की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

पुलिस ने हादसे से जुड़ी सभी जानकारियों को संकलित कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us