चारधाम यात्रा 2025: अब भीड़ नहीं रोकेगी दर्शन, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को भीड़ और यातायात प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से स्लॉट मैनेजमेंट सिस्टम को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता जताई, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं कम से कम एक सप्ताह पूर्व पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पिछले साल यात्रा में सामने आई समस्याओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।
सीएम धामी ने निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर पार्किंग की व्यवस्था ऐसे स्थानों पर की जाए, जहां होटल, धर्मशाला, होमस्टे और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हों। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी रखने को कहा।
उन्होंने यह भी कहा कि गूगल एमएपीएस जैसे प्लेटफॉर्म पर रियल टाइम पार्किंग अपडेट्स की सुविधा होनी चाहिए, जिससे श्रद्धालुओं को जाम और पार्किंग की समस्या का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग को तीन स्तरों पर यातायात प्रबंधन की योजना बनाने और जाम की स्थिति में तुरंत प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। यात्रा मार्गों पर पुलिस सहायता डेस्क स्थापित की जाएंगी और वाहनों की फिटनेस पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
डीजीपी दीपम सेठ ने जानकारी दी कि इस साल यात्रा के लिए 50 थाने, 79 पुलिस चौकियां, और 5850 पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। चारधाम कंट्रोल रूम देहरादून में स्थापित किया गया है, जिसका संचालन एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह करेंगे।
इस वर्ष प्रशासन ने 130 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है, जिनमें कुल 43416 छोटे और 7855 बड़े वाहनों की पार्किंग की क्षमता है। पूरे यात्रा मार्ग को 15 सुपर जोन, 41 जोन, और 137 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। साथ ही 198 दुर्घटना संभावित स्थल, 49 ब्लैक स्पॉट, और 66 भूस्खलन संभावित क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने यात्रा संचालन के लिए सभी हितधारकों के साथ समन्वय बनाए रखने और वैकल्पिक मार्गों को भी सुदृढ़ करने पर बल दिया।
चारधाम यात्रा 2025 को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए सरकार ने व्यापक तैयारियां की हैं। अब श्रद्धालुओं को उम्मीद है कि इस बार यात्रा बिना किसी बड़ी बाधा के संपन्न होगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
देहरादून में बस हादसा: एक बच्ची समेत दो की मौत, 14 घायल, चालक गिरफ्तार
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply