Date Filter

Uttarakhand

बद्रीनाथ में तैयार होगा 50 बेड चिकित्सालयः डॉ धन सिंह रावत

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बद्रीनाथ धाम में निर्माणाधीन 50 बेडेड अस्पताल का औचक निरीक्षण करते हुए बताया कि अस्पताल अगले एक साल में बनकर तैयार हो जायेगा।

विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए डॉ रावत ने कहा कि निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए और साथ ही चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ के लिये बनाये जा रहे आवासों का कार्य इस साल जुलाई तक पूरा कर लिया जाए।

डॉ रावत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार मजबूत कर रही है और राज्य के चारों धामों में तीर्थ यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सके इसके लिये आधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पतालों का निर्माण किया जा रहा है। डॉ रावत ने कहा कि बदरीनाथ में एक साल के भीतर 50 बेड से सुसज्जित अति आधुनिक चिकित्सालय बनकर तैयार हो जायेगा।

डॉ रावत ने धाम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित ‘अस्पताल जनता के द्वार’ कार्यक्रम का भी शुभारम्भ किया। स्वास्थ्य मेले में चमोली जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में माणा, बामणी, इन्द्रधरा, गजकोटी, पाण्डुकेश्वर, हनुमानचट्टी, बैनाकुली आदि गांवों से आये 245 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया। शिविर में जनरल सर्जन, आर्थो सर्जन, स्त्री व बाल रोग विशेषज्ञ के साथ ही विभिन्न गैर संचारी रोगों की निःशुल्क जाँच व मुफ्त दवाएँ उपलब्ध कराई गई।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us