अलकनंदा जलस्तर धारी देवी मंदिर के बिलकुल क़रीब, देवप्रयाग घाट पर पानी बढ़ा
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। शुक्रवार सुबह जैसे ही श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के डैम से पानी छोड़ा गया तो श्रीनगर में अलकनंदा नदी का पानी खतरे के निशान के पास तक पहुँच गया। यहाँ के सारे घाट अलकनंदा नदी के बढ़े हुए जलस्तर में डूब चुके हैं।
उधर अलकनंदा का जलस्तर धारी देवी मंदिर के बिल्कुल करीब तक पहुंच चुका है। वर्तमान में श्रीनगर में अलकनंदा नदी का जलस्तर 535.10 मीटर पर बह रहा है जबकि चेतावनी लेवल 536 मीटर है। फिलहाल अलकनंदा नदी खतरे के निशान से सिर्फ 90 सेंटीमीटर नीचे बह रही है।
जैसे ही श्रीनगर जलविद्युत परियोजना ने बांध से पानी छोड़ा, उसके कारण देवप्रयाग में भी एकाएक नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो गयी। जो लोग पूजा करने संगम पर पहुँचे थे, अचानक जलस्तर बढ़ने के कारण वे बिना पूजा किये ही अपने घरों की तरफ लौट आये। शुक्रवार देवप्रयाग में नदी का जलस्तर खतरे के निशान से दो मीटर नीचे था। श्रीनगर में अल्केश्वर घाट नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण पूरी तरह जलमग्न हो गया।
सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता विजय पाल कैंतुरा ने बताया कि चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में बारिश होने के कारण आज श्रीनगर जलविद्युत परियोजना से 3000 से 4000 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया। पानी छोड़ने से पहले सायरन बजाया गया ताकि कोई भी व्यक्ति नदी किनारे ना जाए।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
शिक्षा से विद्या मॉडल उत्तराखंड के स्कूलों में लागू होगा
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply