सीएम धामी का एक्शन प्लान: घुसपैठ, ड्रग्स और साइबर क्राइम पर सख्त अभियान
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार रात पुलिस मुख्यालय, देहरादून में राज्य स्तरीय पुलिस संगोष्ठी के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रह रहे विदेशी घुसपैठियों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन मिलकर एक व्यापक अभियान चलाएं और तत्काल कठोर कार्यवाही की जाए।
सीएम धामी ने यह भी स्पष्ट किया कि घुसपैठियों को फर्जी प्रमाण पत्र बनाने में सहायता करने वाले व्यक्तियों पर भी सख्त कार्यवाही होगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि ड्रग्स माफिया के खिलाफ भी कठोर कदम उठाएं और राज्यवासियों का भरोसा बनाए रखना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने पुलिस से आम नागरिकों के प्रति मित्रवत व्यवहार बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि अपराधियों में भय का वातावरण जरूरी है ताकि उत्तराखंड की शांतिपूर्ण छवि कायम रह सके। उन्होंने पुलिस कार्यशैली में बदलाव कर जनता से संवाद बढ़ाने के निर्देश भी दिए, साथ ही थानों में नियमित जनसुनवाई सुनिश्चित करने को कहा।
मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल के कैंची धाम में अगले 10 दिनों के भीतर हैलीपेड निर्माण के निर्देश दिए और बताया कि वे स्वयं 10 दिन बाद इस हैलीपेड पर पहुंचेंगे। इसके साथ ही पार्किंग और अन्य पर्यटन विकास कार्यों के प्रस्ताव भी तत्काल प्रस्तुत करने को कहा गया।
साइबर अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने विलंब से एफआईआर दर्ज होने की घटनाओं पर नाराजगी जताई और सभी मामलों की रिपोर्ट तलब की। उन्होंने साइबर क्राइम के प्रति जन जागरूकता अभियान शुरू करने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि यदि कोई पुलिसकर्मी अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उस पर तत्काल कार्यवाही हो। साथ ही, थानों के आधुनिकीकरण और आवासीय सुविधाओं के विकास में तेजी लाने के आदेश भी दिए। देहरादून और प्रदेशभर में सीसीटीवी की जरूरतों की रिपोर्ट जल्द पेश करने को कहा गया है। वहीं ऊधमसिंह नगर में प्रस्तावित फॉरेंसिक लैब को लेकर भारत सरकार से समन्वय की जिम्मेदारी गृह सचिव और डीजीपी को सौंपी गई है।
मुख्यमंत्री ने नैनीताल में पर्यटन सीजन को देखते हुए अस्थायी पार्किंग और शटल सेवा शुरू करने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था को इस तरह मॉडल बनाएं कि वह देशभर में मिसाल बने। चारधाम यात्रा और पर्यटन के दौरान यात्रियों के डेटा संग्रह और यातायात व्यवस्था के लिए डिस्प्ले बोर्ड और एसएमएस सुविधा की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया।
यह बैठक प्रदेश में कानून व्यवस्था को नई दिशा देने के साथ ही उत्तराखंड को अपराधमुक्त और पर्यटन के लिए अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड भू-कानून पर उठे सवाल, हाई कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply