उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2025: फिर छाया बेटियों का जलवा, अनुष्का, कमल और जतिन बने टॉपर
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र-छात्राएं लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
इस साल भी बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने अपना परचम लहराया है। 12वीं में जहां कुल 83.23% छात्र पास हुए हैं, वहीं छात्राओं का पास प्रतिशत 86.20% रहा। इसी तरह 10वीं में कुल 90.77% परीक्षार्थियों ने सफलता पाई, जिसमें 93.25% छात्राएं पास हुईं, जबकि 88.20% छात्र पास हो पाए।
12वीं में देहरादून के गवर्मेंट इंटर कॉलेज बडासी की छात्रा अनुष्का राणा ने 98.60% अंक (500 में से 493) के साथ टॉप किया है। संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर केशव भट्ट (एसपीआईसी कारबारी ग्रांट, देहरादून) और कोमल कुमारी (गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर, उत्तरकाशी) रहे हैं, जिन्होंने 97.80% अंक (489/500) प्राप्त किए।
तीसरे स्थान पर आयुष सिंह रावत (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ऋषिकेश) रहे, जिन्हें 96.80% अंक (484/500) मिले हैं।
कक्षा 10वीं में बागेश्वर के कमल सिंह चौहान और हल्द्वानी के जतिन जोशी ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। दोनों ने 99.20% अंक (496/500) हासिल किए हैं। दूसरे स्थान पर टिहरी की कनकलता बिष्ट रहीं, जिन्होंने 495/500 अंक (99%) प्राप्त किए। कनकलता भविष्य में वकील बनना चाहती हैं और गणित उनका पसंदीदा विषय है।
तीसरे स्थान पर दिव्यम (उत्तरकाशी) और दीपा जोशी (यूएस नगर) रहे, जिन्होंने 494/500 अंक (98.80%) प्राप्त किए।
परिणाम घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी। सीएम धामी ने असफल छात्रों को भी निराश न होने की सलाह दी और दोबारा प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की गई थीं। प्रदेशभर में कुल 1,245 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 165 को संवेदनशील और 5 को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया था। इस बार कुल 2,23,403 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया—10वीं में 1,13,690 और 12वीं में 1,09,713 परीक्षार्थी शामिल थे।
2024 में 12वीं में कंचन जोशी और पीयूष खोलिया ने संयुक्त रूप से टॉप किया था, दोनों को 97.66% अंक मिले थे। वहीं, 10वीं में प्रियांशी रावत ने 100% अंक प्राप्त कर इतिहास रचा था।
इस साल भी टॉपर्स ने कड़ी मेहनत और लगन से अपनी सफलता की कहानी लिखी है। उत्तराखंड बोर्ड के परिणाम छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का प्रमाण हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
फायर सेफ्टी में फुल ऑन अलर्ट — उत्तराखण्ड को मिलेंगे नए फायर स्टेशन और वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग सेंटर
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply