Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू किया - सीएम धामी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर परिसर में आयोजित छात्रसंघ शुभारंभ समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों और भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्रों को प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विश्वविद्यालयों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और शिक्षा को उच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है, जो सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने बताया कि बीते साढ़े तीन वर्षों में 22 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है और राज्य की बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी आई है। साथ ही, नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की सूची में उत्तराखंड ने देश में पहला स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

मुख्यमंत्री ने नकल विरोधी कानून को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि इससे मेहनती छात्रों को न्याय मिलेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार वर्तमान में मॉडल कॉलेज, महिला छात्रावास, आईटी लैब, परीक्षा भवन, एस्ट्रो पार्क और साइंस सिटी जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए भी अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है।

समारोह में उपस्थित कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन से मिलकर शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने का आह्वान किया।

विधायक श्री विनोद कण्डारी ने छात्रों को नए दायित्वों की शुभकामनाएं दीं और उन्हें सामाजिक व राष्ट्रीय विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us