हिमालयीय महाकुंभ: 23 जनवरी को जारी होगा श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा कार्यक्रम
देहरादून: उत्तराखंड की आस्था और परंपरा का सबसे बड़ा आयोजन श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा वर्ष 2026 में आयोजित होगा। लगभग 280 किमी लंबी यह ऐतिहासिक पैदल यात्रा करीब 20 दिनों तक चलेगी, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यात्रा के दौरान सैकड़ों देवी-देवताओं की डोलियां और छंतोलियां दर्शन देंगी।
इस हिमालयीय महाकुंभ का आधिकारिक कार्यक्रम बसंत पंचमी, 23 जनवरी को जारी किया जाएगा। यह यात्रा हर 12 साल में एक बार होती है और सामान्यतः अगस्त–सितंबर में आयोजित की जाती है।
यात्रा की तैयारियां बीते दो वर्षों से जारी हैं। मार्गों पर सड़क सुधार, ढांचागत सुविधाएं और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कार्यक्रम जारी करने से पहले नौटी गांव में 20 जनवरी से भव्य महोत्सव होगा, जिसमें देवी पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल रहेंगे।
श्रीनंदा देवी राजजात समिति के महासचिव भुवन नौटियाल के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन राजकुंवर द्वारा यात्रा कार्यक्रम जारी किया जाएगा, जिससे इस महाकुंभ की औपचारिक शुरुआत होगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड में संविदा–आउटसोर्सिंग पर सख्ती, नियमित चयन से ही होंगी भर्तियां
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply