सीएम धामी का एक्शन मोड: चारधाम यात्रा और सीमाओं की सुरक्षा होगी और मजबूत
देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा और उत्तराखंड में मौजूद राष्ट्रीय महत्व के प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर उच्च स्तरीय बैठक कर अहम निर्देश जारी किए। यह बैठक केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के साथ वर्चुअल बैठक के बाद मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित की गई।
सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य में विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जाएं। उन्होंने चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा और यात्रा मार्गों तथा चारों धाम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उत्तराखंड में कई ऊर्जा संयंत्र, बांध और अन्य महत्वपूर्ण संस्थान स्थित हैं, जिनकी सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। सीमांत क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और राज्य प्रशासन, पुलिस व खुफिया एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।
आपात परिस्थितियों के लिए जिला और तहसील स्तर पर आवश्यक वस्तुओं व खाद्यान्न की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों को अलर्ट पर रखने और दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए आमजन से सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली झूठी खबरों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रमाणिक और सही जानकारी ही जनता तक पहुंचे, इसके लिए जनसंपर्क विभाग और पुलिस को सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया है।
वर्तमान स्थिति को देखते हुए राज्य कर्मचारियों के अवकाश फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं। सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा के दौरान अतिरिक्त केंद्रीय सुरक्षा बल उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
ऑपरेशन सिंदूर के बाद देहरादून में सुरक्षा सख्त, संदिग्धों की धरपकड़ तेज
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply