पौड़ी में वन विभाग की पहल: लीसा दोहन से रोजगार, वनाग्नि रोकथाम को बढ़ावा
पौड़ी: जंगलों में हर साल लगने वाली आग से होने वाले नुकसान को रोकने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वन विभाग पौड़ी ने लीसा दोहन से रोजगार सृजन एवं वनाग्नि सुरक्षा जन-जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया है। इस पहल से ग्रामीणों को आजीविका से जोड़ने के साथ वन संरक्षण को भी मजबूती मिल रही है।
कार्यक्रम में विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि लीसा दोहन ग्रामीणों, विशेषकर महिला समूहों के लिए स्वरोजगार का बड़ा अवसर है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा और पलायन पर रोक लगेगी। उन्होंने वनाग्नि रोकथाम में जनसहभागिता को जरूरी बताया।
गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ महातिम यादव ने बताया कि लीसा विदोहन की प्रक्रिया को अब वैज्ञानिक और सुरक्षित पद्धति से संचालित किया जा रहा है, जिससे वन संपदा का संरक्षण सुनिश्चित हो रहा है। लीसा से मिलने वाला राजस्व ग्राम पंचायतों को दिया जाता है, जिससे विकास कार्यों को गति मिलती है। साथ ही वैज्ञानिक दोहन से गर्मियों में वनाग्नि की घटनाओं में कमी आने की संभावना रहती है।
कार्यक्रम के दौरान लोकगायक गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से वन संरक्षण और वनाग्नि सुरक्षा का संदेश प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाया गया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Kapkot Emerges as Adventure Tourism Hub with National Paragliding Event
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply