Date Filter

Uttarakhand

केदारनाथ में फिर लौटी आस्था की रौशनी, 12 साल बाद शुरू हुई गंगा आरती

केदारनाथ: 12 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद केदारनाथ धाम में एक बार फिर गंगा आरती की दिव्य परंपरा की शुरुआत हो गई है। 2013 की भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद यह आरती बंद हो गई थी, लेकिन अब श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) और श्री केदार सभा के संयुक्त प्रयास से यह पुनः आरंभ हो चुकी है।

मंदाकिनी और सरस्वती नदी के संगम स्थल पर, अब प्रतिदिन शाम को आरती का आयोजन किया जाएगा, जो कपाट बंद होने तक निरंतर जारी रहेगी। पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे के निर्देश पर यह आयोजन मंदिर समिति द्वारा भव्य रूप में शुरू किया गया है।

मौसम की विषम परिस्थितियों के बावजूद, स्थानीय पंडा-पुरोहितों, मंदिर समिति के अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रद्धालुओं की सहभागिता से आरती का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। मंदिर समिति के अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने जानकारी दी कि गंगा आरती सचिव पर्यटन और मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल के मार्गदर्शन में की जा रही है।

इस आयोजन में श्री केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, महामंत्री नितिन सेमवाल, मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान, सहायक अभियंता गिरीश देवली सहित कई अन्य सदस्य शामिल हो रहे हैं।

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि यह गंगा आरती अब प्रतिदिन केदारनाथ धाम में मंदाकिनी तट पर आयोजित की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा और दिव्यता का अनुभव मिलेगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us