उत्तरकाशी में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा: पांच तीर्थयात्रियों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा हो गया। तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहा एक हेलीकॉप्टर गंगनानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर देहरादून से उड़ान भरने के बाद नाग मंदिर के पास क्रैश हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन की क्विक रिस्पांस टीम (QRT), 108 एंबुलेंस, तहसीलदार भटवाड़ी, BDO और राजस्व विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं।
जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, हादसे की सूचना सुबह 8:40 बजे प्राप्त हुई। हेलीकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें एक पायलट और छह यात्री शामिल थे। पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल स्वयं घटनास्थल पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, सभी यात्री कर्नाटक से आए हुए थे। मृतकों में पांच महिलाएं शामिल हैं, जबकि घायल पुरुषों में एक पायलट और एक यात्री हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।"
सीएम धामी ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के भी निर्देश दिए हैं और घायलों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के आदेश प्रशासन को दिए गए हैं।
हादसे के कारणों की जांच जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
देहरादून मॉक ड्रिल में युद्ध जैसी तैयारी, चला रेस्क्यू ऑपरेशन
Latest Newst
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
-
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
-
देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
-
सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
-
पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
-
इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
-
Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
-
RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव

Leave A Reply