हरबंश कपूर की स्मृति में देहरादून को मिला आधुनिक कम्युनिटी हॉल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गढ़ीकैंट स्थित छावनी परिषद कार्यालय के निकट 12.51 करोड़ रुपये की लागत से बने हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत विधायक हरबंश कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए उनके सार्वजनिक जीवन और जनसेवा को याद किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह सामुदायिक भवन क्षेत्र के लोगों के सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। उन्होंने एमडीडीए को निर्देश दिए कि भवन की संचालन प्रणाली के लिए एसओपी तैयार की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि आमजन को यह उचित दरों पर उपलब्ध हो।
सेना के शौर्य की सराहना
मुख्यमंत्री ने देश की सेना की वीरता का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी सशस्त्र सेनाओं ने पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आतंकवाद के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई कर रहा है, जहां राष्ट्र सर्वोपरि है।
सरकारी नौकरियों और विकास योजनाओं का सिलसिला जारी
उन्होंने बताया कि राज्य में बीते तीन वर्षों में 23 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं और आगे भी भर्ती प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता लागू करने, नकल विरोधी कानून और धर्मांतरण विरोधी कानून जैसे ऐतिहासिक कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान की रक्षा के लिए कृतसंकल्प है।
देहरादून के लिए बड़ी योजनाओं का ऐलान
मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून को स्मार्ट और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने के लिए 1400 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। रिस्पना और बिंदाल नदियों पर एलिवेटेड रोड की योजना भी तैयार है, जिससे ट्रैफिक और पार्किंग की समस्याओं का समाधान होगा।
चारधाम यात्रा पर विशेष निगरानी
चारधाम यात्रा का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार तीर्थयात्रियों के स्वागत और उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह सजग है। हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन उत्तराखंड आ रहे हैं, और व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त की जा रही हैं।
समारोह में गणमान्य लोगों की उपस्थिति
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक सविता कपूर, ब्रिगेडियर आर.एस. थापा, एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, नेहा जोशी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से नजर रख रही पुलिस
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply