उत्तरकाशी में विकराल वनाग्नि, गंगा–यमुना घाटी के जंगल धधक रहे
देहरादून: सीमांत उत्तरकाशी जिले में जंगलों में लगी आग लगातार विकराल रूप लेती जा रही है। गंगा घाटी से लेकर यमुना घाटी तक कई वन क्षेत्रों में आग बेकाबू हो चुकी है, जिससे बहुमूल्य वन संपदा, पर्यावरण और वन्यजीवों पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी जंगलों तक आग पहुंचने से हालात और चिंताजनक हो गए हैं।
धरासू बैंड के सामने और यमुनोत्री हाईवे पर फेडी के पास जंगलों में आग लगातार फैल रही है। चारों ओर धुएं का घना गुबार छाया हुआ है, जिससे दृश्यता कम हो गई है और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। धुआं रिहायशी इलाकों तक पहुंचने से स्थानीय लोग भी परेशान हैं।
आग की चपेट में आकर बेशकीमती वन संपदा जलकर नष्ट हो रही है, जबकि वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास भी प्रभावित हुआ है। आग से बचने के लिए जंगली जानवर आबादी वाले क्षेत्रों की ओर पलायन को मजबूर हो रहे हैं।
समाजसेवी सुनील थपलियाल ने कहा कि गंगा और यमुना घाटी के अधिकांश वन प्रभागों में आग की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिस पर काबू पाने के लिए वन विभाग को तत्काल और प्रभावी कदम उठाने होंगे। वहीं, प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलूनी ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं और जल्द स्थिति पर नियंत्रण पा लिया जाएगा।
गौरतलब है कि हाल ही में चमोली जिले के नंदा देवी नेशनल पार्क के जंगलों में भीषण आग लगी थी, जिस पर कई दिनों की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। बारिश और बर्फबारी की कमी के बीच बढ़ती वनाग्नि की घटनाएं भविष्य के लिए गंभीर चेतावनी मानी जा रही हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
नर्सिंग भर्ती को लेकर सीएम आवास कूच, रोके गए अभ्यर्थी धरने पर बैठे
Latest Newst
-
देहरादून में अव्यवस्थित रोड कटिंग पर प्रशासन सख्त, सात एजेंसियों के परमिट रद्द
-
Uttarakhand Enters Ranji Trophy Semi-Finals for First Time
-
अंकिता भंडारी केस: देहरादून में महापंचायत, वीआईपी खुलासे की मांग
-
Budget 2026–27 Lays Strong Foundation for Viksit Bharat
-
पौड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी की मौत, दुकान के भीतर मिला शव
-
Uttarakhand to Launch Cooperative-Based Taxi Service
-
हरिद्वार में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी की समाधि मंदिर का लोकार्पण
-
Uttarakhand Opens 83 Himalayan Peaks for Mountaineering
-
गढ़वाल-कुमाऊँ में स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन की स्थापना को मिली रफ्तार
-
मानसा देवी पहाड़ियों में भूस्खलन पर वैज्ञानिकों का फील्ड अध्ययन
-
पाबौ क्षेत्र के विद्यालयों में मानव सेवा समिति का वृक्षारोपण अभियान
-
पाबौ बाजार में सामाजिक कार्यकर्ता गणेश भट्ट का धरना जारी, बढ़ता जनसमर्थन
-
High-Level Meeting on Uttarakhand Investors Summit MoUs
-
देहरादून: एचआरटीसी बस हादसा, खाई में गिरने से 3 की मौत, कई घायल
-
Uttarakhand Gets ₹4,769 Crore in Railway Budget
-
देहरादून में 5 दिन में 3 हत्याएं, कानून व्यवस्था पर हाई लेवल मीटिंग
-
Budget 2026: उत्तराखंड में सड़क-रेल-हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार
-
शीतकालीन यात्रा से बदली पहाड़ों की तस्वीर, तीर्थ और पर्यटन को मिला संबल
-
राइका जगतेश्वर पाबो के विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया कीर्तिमान
-
उत्तराखंड में BLO आउटरीच अभियान: 75% मतदाताओं की मैपिंग पूरी

Leave A Reply