UCC पर अफवाहों पर गृह विभाग सख्त, विवाह पंजीकरण से डोमिसाइल का नहीं है कोई संबंध
उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर इंटरनेट मीडिया पर विवाह पंजीकरण और निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल) से जुड़ी भ्रामक जानकारियां फैलाई जा रही हैं। इस पर गृह विभाग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि UCC के तहत विवाह पंजीकरण कराने से किसी को राज्य का निवास प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा।
गृह विभाग ने स्पष्ट किया कि समान नागरिक संहिता में विवाह पंजीकरण और निवास प्रमाण पत्र का कोई संबंध नहीं है। कुछ लोग गलत जानकारी फैला रहे हैं, जिससे जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।
गृह विभाग ने चेतावनी दी है कि भ्रामक जानकारी फैलाना कानूनी अपराध है। इस तरह की अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सरकार ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे सिर्फ आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें और बिना पुष्टि के किसी भी खबर को साझा न करें। यदि किसी को UCC से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए, तो वे गृह विभाग, उत्तराखंड सरकार के आधिकारिक माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं।
उत्तराखंड सरकार UCC के सही क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है और अफवाहों को रोकने के लिए सख्त कदम उठा रही है। जनता से अपील है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक घोषणाओं पर ध्यान दें।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में 6000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, जल्द मिलेगी नियुक्ति
Latest Newst
-
पौड़ी में 112 नाली जमीन खरीद विवाद: भू-कानून पर उठे सवाल, डीएम ने बैठाई जांच
-
CM धामी ने उत्तराखंड की विकास परियोजनाओं के लिए ₹1967 करोड़ किए मंजूर
-
UJVNL Launches ₹352 Crore Battery Energy Storage Project in Uttarakhand
-
केंद्र से HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय को ₹459 करोड़ की सौगात
-
चारधाम यात्रा: कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
-
ईएपी परियोजनाओं की समीक्षा में मुख्य सचिव सख्त, समयबद्ध कार्यों पर जोर
-
धराली आपदा की पहली बरसी: तबाही से पुनर्निर्माण तक बदली धराली की तस्वीर
-
Uttarakhand SIR: CEO Reviews Progress, 19 Lakh Notices Delivered
-
संस्कृत के वैश्विक प्रचार में उत्तराखंड की नई पहल, इंडोनेशिया-नेपाल से बढ़ेगा सहयोग
-
हरिद्वार में कांवड़ मेले में उमड़ा आस्था का महासैलाब, एक करोड़ श्रद्धालु पहुंचे
-
मतदाता सुविधा पर सीईओ का फोकस, देहरादून में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
-
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर दी बधाई
-
State Holds High-Level Brainstorming on Viksit Uttarakhand Vision 2047
-
मतदाता दस्तावेजों का होगा समयबद्ध सत्यापन, सीईओ ने दिए निर्देश
-
अल्पसंख्यकों की शिक्षा और विकास पर सरकार का फोकस: CM धामी
-
उत्तराखण्ड में AIIA स्थापना की कवायद तेज, मुख्य सचिव ने केंद्र के समक्ष रखा मजबूत पक्ष
-
50 लाख के पार पहुंची हरिद्वार कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं के स्वागत में उतरा प्रशासन
-
उत्तराखंड को केंद्र से ₹1244 करोड़ की सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
-
देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
-
कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला

Leave A Reply