धामी सरकार की पारदर्शिता पहल को जनता का समर्थन, भ्रष्टाचार पर कसा शिकंजा
देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। राज्य की विजिलेंस टीम ने बीते एक सप्ताह में पांच लोगों को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य कोषाधिकारी और राजस्व विभाग के नाजिर जैसे वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर #धामी_क्लीन_अप_करप्शन हैशटैग जोरदार तरीके से ट्रेंड करने लगा। हजारों यूजर्स ने इस मुहिम के समर्थन में अपनी बात रखी और इसे उत्तराखंड में पारदर्शी शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। लोगों का कहना है कि राज्य अब उस बदलाव की ओर अग्रसर है जिसका सपना जनता लंबे समय से देख रही थी।
धामी सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का असर अब ज़मीन पर साफ दिखाई देने लगा है। बीते तीन वर्षों में 150 से अधिक भ्रष्टाचारियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। इसके अलावा राज्य सरकार ने सख्त नकल विरोधी कानून के जरिए सरकारी भर्तियों में हो रही गड़बड़ियों पर भी प्रभावी अंकुश लगाया है।
राज्य की इन सख्त और पारदर्शी नीतियों का असर न केवल प्रशासनिक ढांचे पर, बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी दिख रहा है। देश की एक प्रतिष्ठित बिजनेस समाचार वेबसाइट की ताजा रैंकिंग में उत्तराखंड ने छोटे राज्यों की वित्तीय स्थिति के मामले में गोवा के बाद दूसरा स्थान हासिल किया है। इससे पहले नीति आयोग द्वारा जारी 2023-24 की सतत विकास रैंकिंग में उत्तराखंड को देश में पहला स्थान प्राप्त हुआ था।
राज्य सरकार के ये कदम न सिर्फ प्रशासन में भरोसा बढ़ा रहे हैं, बल्कि उत्तराखंड को एक ईमानदार और उत्तरदायी शासन की दिशा में आगे ले जा रहे हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
चारधाम यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब: 15 दिन में 7 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply