उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, गुंजी में स्वास्थ्य केंद्र और होम स्टे का लेंगे जायजा
देहरादून: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
जेपी नड्डा अपने इस दौरे में पिथौरागढ़ जनपद के सीमांत गांव गुंजी पहुंचेंगे, जो ‘वाइब्रेंट विलेज योजना’ के तहत विकसित किया जा रहा है। देहरादून में सबसे पहले वह योजना के प्रस्तावित कार्यों का प्रस्तुतिकरण देखेंगे, जिसके बाद वह हवाई मार्ग से गुंजी के लिए रवाना होंगे।
गुंजी पहुंचने पर नड्डा वहां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वे ज्योलिंगकोंग से आदि कैलाश के दर्शन भी करेंगे और महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित होम स्टे का भ्रमण करेंगे। गुंजी में ही उनका रात्रि प्रवास निर्धारित है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस दौरे को सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा का दौरा न केवल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेगा, बल्कि महिलाओं के स्वावलंबन को भी प्रोत्साहित करेगा।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई ‘वाइब्रेंट विलेज योजना’ का सबसे अधिक लाभ उत्तराखंड को मिल रहा है। केंद्रीय मंत्रियों का बार-बार सीमांत क्षेत्रों में दौरा करना इन इलाकों में विकास कार्यों को मजबूती प्रदान कर रहा है।
जेपी नड्डा गुंजी में रात बिताने के बाद अगली सुबह देहरादून होते हुए दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
देहरादून में अवैध बांग्लादेशी नेटवर्क का भंडाफोड़: फर्जी दस्तावेज़ों के साथ पांच गिरफ्तार
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply