अंकिता भंडारी केस में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीबीआई जांच की उठी मांग
देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का आक्रोश एक बार फिर सड़कों पर दिखा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देहरादून में कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस दौरान गोदियाल ने कहा कि अंकिता की हत्या केवल एक अपराध नहीं, बल्कि सत्ता-संरक्षित व्यवस्था द्वारा न्याय की हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार शुरू से ही आरोपियों को बचाने में लगी रही। कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग दोहराई और कहा कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा।
कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम और भाजपा विधायक रेणु बिष्ट की भूमिका पर भी सवाल उठाए। गोदियाल ने कहा कि जब ‘वीआईपी संरक्षण’ की बातें सामने आ चुकी हैं, तो सरकार सीबीआई जांच से क्यों बच रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषी चाहे कितना भी ताकतवर हो, उसे कानून के कठघरे में लाया जाएगा।
कांग्रेस की प्रमुख मांगों में दुष्यंत गौतम और रेणु बिष्ट की गिरफ्तारी, पूरे मामले की सर्वोच्च न्यायालय के सिटिंग न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई जांच कराए जाने और जांच प्रक्रिया को किसी भी राजनीतिक या वीआईपी दबाव से पूरी तरह मुक्त रखने की मांग शामिल है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल में संस्कृति, संगीत और पहाड़ी स्वादों की धूम
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply