देहरादून में अवैध बांग्लादेशी नेटवर्क का भंडाफोड़: फर्जी दस्तावेज़ों के साथ पांच गिरफ्तार
देहरादून: क्लेमेनटाउन क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत से पांच बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में घुसपैठ और फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में एक महिला और चार पुरुष शामिल हैं। पुलिस और आर्मी इंटेलिजेंस संयुक्त रूप से मामले की गहन पूछताछ कर रही हैं।
मुख्य आरोपी मुनीर चंद्र राय उर्फ उज्वल (उम्र 30 वर्ष), मूल निवासी दिनासपुर, बांग्लादेश, वर्ष 2010 में महज 16 साल की उम्र में अपने मामा के घर पश्चिम बंगाल के कल्याणगंज पहुँचा था। इसके बाद वह नोएडा, फरीदाबाद, झज्जर और देहरादून जैसे कई शहरों में काम करता रहा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुनीर ने भारत में रहते हुए फर्जी आधार कार्ड भी बनवा लिया था, जिससे वह खुद को भारतीय नागरिक बताकर ठेकेदारों के अधीन कार्य करता रहा।
मुनीर की पत्नी पूजा रानी उर्फ रोसना, मूल रूप से पश्चिम बंगाल की निवासी है और उसका यह दूसरा विवाह है। पहले पति से उसके दो बेटे हैं, जिनमें एक देहरादून और दूसरा राजस्थान में रहता है। मुनीर और पूजा रानी की दो बेटियाँ भी हैं। यह दंपती हाल ही में देहरादून के हर्रावाला स्थित कैंसर अस्पताल और क्लेमेनटाउन में एक निर्माण स्थल पर मजदूरी कर रहे थे।
पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि छह माह पहले मुनीर के बुलावे पर चार अन्य बांग्लादेशी नागरिक – निर्मल राय (उम्र 35), कृष्णा उर्फ संतोष (उम्र 28), शेम राय और उसकी पत्नी लिपि राय अपने दो बच्चों के साथ देहरादून आए और निर्माण कार्य में लग गए।
पुलिस को मुनीर से दो फर्जी आधार कार्ड (एक पटना और दूसरा पश्चिम बंगाल पते पर) प्राप्त हुए हैं। अन्य आरोपियों के पास से बांग्लादेशी पहचान पत्र भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस प्रशासन अब इस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रहा है कि इन आरोपियों को स्थानीय स्तर पर किसने पनाह दी और दस्तावेज़ तैयार कराने में किसकी भूमिका रही। साथ ही, आर्मी इंटेलिजेंस भी राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस घुसपैठ को गंभीर मानते हुए जांच में जुटी हुई है।
अधिकारियों के अनुसार, इस मामले से यह संकेत मिलते हैं कि सीमावर्ती राज्यों के रास्ते लगातार घुसपैठ की घटनाएं हो रही हैं, जिन्हें रोकने के लिए और कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
घनसाली में भयानक सड़क दुर्घटना: दो की मौत, एक गंभीर घायल
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply