आदि कैलाश यात्रा प्रभावित: भारी भूस्खलन से टनकपुर-तवाघाट हाईवे बंद, 400 यात्री फंसे
धारचूला: धारचूला तहसील क्षेत्र में सोमवार रात हुई मूसलधार बारिश के चलते टनकपुर-तवाघाट हाईवे पर एलागाड़ के समीप भारी भूस्खलन हो गया। चट्टानों के खिसकने से विशाल बोल्डर सड़कों पर गिर पड़े, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इस घटना के चलते चीन सीमा तक संपर्क टूट गया है, वहीं आदि कैलाश यात्रा, ओम पर्वत दर्शन और पंचाचूली ग्लेशियर ट्रेकिंग से लौट रहे श्रद्धालु व पर्यटक समेत करीब 400 लोग रास्ते में फंसे हुए हैं।
घटना रात करीब 10 बजे के बाद की है, जब एलागाड़ के पास पहाड़ी दरक गई और कई चट्टानें सड़क पर आ गिरीं। इनमें से एक बड़ा बोल्डर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सीमा चौकी (बीओपी) पर गिरा, जिससे वहां तैनात जवानों में से एक – महाजन मोहन रविंद्र – घायल हो गया। घायल जवान को तत्काल धारचूला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसबी के डीआईजी सुधांशु नौटियाल ने अस्पताल पहुंचकर जवान का हाल जाना।
गनीमत रही कि रात होने के कारण उस समय मार्ग पर वाहन नहीं चल रहे थे, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। लेकिन हाईवे के अवरुद्ध हो जाने से एलागाड़ से लेकर लिपुलेख और सीपू तक का इलाका कट गया है। इस क्षेत्र में लगभग 30,000 से अधिक लोग और 60 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए हैं।
घटना के बाद बार्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) ने मंगलवार सुबह से ही भारी मशीनों की मदद से सड़क खोलने का कार्य शुरू कर दिया है, जो देर शाम तक जारी रहा। मौके पर पहुंचे एसडीएम मंजीत सिंह ने बीआरओ अधिकारियों को मार्ग शीघ्र खोलने के निर्देश दिए।
धारचूला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र साह अपनी टीम और एसएसबी जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और फंसे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम यात्रियों के संपर्क में बनी हुई है और उन्हें मार्ग खुलने तक सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की सलाह दी गई है।
यदि मंगलवार देर रात तक मार्ग पूरी तरह नहीं खुल सका, तो यात्रियों को बुधवार पूर्वाह्न तक इंतजार करना पड़ सकता है।
स्थिति पर प्रशासन की निगरानी बनी हुई है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
CM Dhami Launches Urban, Women-Centric Initiatives
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply