Date Filter

Health

कोरोना के नए वेरिएंट से अलर्ट उत्तराखंड, स्वास्थ्य ढांचा होगा मजबूत

देहरादून: कोरोना के नए वेरिएंट से अलर्ट उत्तराखंड, स्वास्थ्य ढांचा होगा मजबूतउत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में कोरोना के नए वेरिएंट के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्य सरकार ने सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को नए सिरे से एडवायजरी जारी की है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा की ओर से जारी आदेशों में कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग को अनिवार्य किया गया है।

नए वेरिएंट के लक्षण और खतरे
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना का नया वेरिएंट इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों के लक्षणों से मेल खाता है। इसमें बुखार, गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं। यह वेरिएंट पहले की तुलना में ज्यादा तेजी से फैलता है और कुछ मामलों में जानलेवा भी हो सकता है।

राज्य में कोविड से निपटने की तैयारी
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने सभी अस्पतालों को कोविड जांच के निर्देश दिए हैं। खासतौर पर आईएलआई (इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी) और एसएआरएस (गंभीर तीव्र श्वसन सिंड्रोम) से ग्रसित मरीजों की तत्काल कोविड जांच कराई जाएगी।

जांच रिपोर्ट को IHIP (इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन प्लेटफॉर्म) में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाएगा।

सभी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड चिन्हित किए जाएंगे और फ्लू क्लीनिक संचालित होंगे।

हल्के लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में रखने और उनकी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

किसी क्षेत्र में क्लस्टरिंग की स्थिति में त्वरित जांच और रोकथाम के उपाय लागू होंगे।


संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित
राज्य सरकार ने सभी अस्पतालों को दवाओं, ऑक्सीजन सिलेंडरों, वेंटिलेटर और अन्य जरूरी संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया है।

स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार देने की तैयारी

टिहरी में नया मेडिकल कॉलेज: टीएचडीसी के सहयोग से प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को तीन वर्षों में तैयार करने का लक्ष्य तय किया गया है।

देहरादून और हल्द्वानी में रैन बसेरे: मरीजों के तीमारदारों के लिए मेडिकल कॉलेजों के पास रैन बसेरे बनाए जा रहे हैं।

नई सीटी स्कैन मशीनें: रुड़की और ऋषिकेश के अस्पतालों में जल्द ही सीटी स्कैन मशीनें लगाई जाएंगी।


स्वास्थ्य सचिव का बयान
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि राज्य के अस्पतालों को हर परिस्थिति के लिए तैयार किया जा रहा है। आम जनता को बेहतर इलाज और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
  • उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
  • पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Stay Connected With Us

Subscribe Us