UCC से अल्पसंख्यक बच्चों को समान शिक्षा सुनिश्चित: सीएम धामी
देहरादून: विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड द्वारा लागू की गई समान नागरिक संहिता (UCC) ने पूरे देश को सामाजिक न्याय और समानता की नई दिशा दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नया अल्पसंख्यक शिक्षा कानून किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं, बल्कि सभी अल्पसंख्यक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और समान शैक्षिक अवसर उपलब्ध कराएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि अब सभी मदरसों और अल्पसंख्यक विद्यालयों में धार्मिक शिक्षा के साथ उत्तराखंड बोर्ड का नियमित पाठ्यक्रम भी पढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति सदियों से समानता और सभी धर्मों के सम्मान की परंपरा पर आधारित रही है।
धामी ने जन-धन, उज्ज्वला, पीएम आवास, मुफ्त राशन, करतारपुर कॉरिडोर, तीन तलाक समाप्ति और हज प्रक्रिया में पारदर्शिता जैसे निर्णयों को अल्पसंख्यक हित के उदाहरण के रूप में गिनाया। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, स्वास्थ्य केंद्र और कौशल विकास संस्थान स्थापित किए जा रहे हैं।
सरकार ने अल्पसंख्यक विकास निधि के तहत प्रतिवर्ष चार करोड़ रुपये उपलब्ध कराने, ‘मुख्यमंत्री हुनर योजना’ के जरिए रोजगार से जोड़ने और 10 लाख रुपये तक सब्सिडीयुक्त ऋण देने की बात भी कही। मौलाना आज़ाद शिक्षा ऋण योजना से अब तक 169 छात्रों को लाभ मिला है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को UCC लागू करने के लिए सम्मानित किया गया। मुस्लिम महिलाओं ने भी राज्य में UCC लागू करने पर उनका आभार व्यक्त किया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
USAC Hosts Specialized Drone & Space-Tech Training for ITBP Officers
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply