Date Filter

Health

रामनगर अस्पताल में शव की ई-रिक्शा से ढुलाई पर स्वास्थ्य विभाग सख्त

उत्तराखंड के रामनगर उप-जिला चिकित्सालय में मानव गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा एक युवक के शव को ई-रिक्शा से मोर्चरी पहुंचाए जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदेशभर में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है।

घटना के संज्ञान में आते ही स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने इस अमानवीय लापरवाही की तीव्र निंदा करते हुए इसे "अत्यंत निंदनीय" बताया और स्पष्ट शब्दों में कहा कि "इस तरह की अमानवीय लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य सचिव ने तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की है, जिसकी अध्यक्षता चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशक करेंगे। समिति में निदेशक प्रशासन और निदेशक स्वास्थ्य, कुमाऊं मंडल को भी शामिल किया गया है। समिति को 30 मई तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही नैनीताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) और रामनगर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से 26 मई तक विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। जांच का मुख्य बिंदु यह रहेगा कि उप-जिला अस्पताल में शव वाहन अथवा एंबुलेंस क्यों उपलब्ध नहीं थी, और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।

डॉ. कुमार ने स्पष्ट किया कि दोषी पाए गए अधिकारियों या कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी जिलों के CMO को यह निर्देश भी दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में शव वाहन की अनिवार्य उपलब्धता सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

स्वास्थ्य सचिव ने दोहराया कि, “हमारी जिम्मेदारी सिर्फ इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतिम यात्रा तक भी हर नागरिक की गरिमा बनाए रखना हमारा दायित्व है।”

इस घटना ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं सरकार की ओर से की गई त्वरित कार्रवाई से मामले को संवेदनशीलता से संभालने का संकेत भी मिलता है।

Himalayan Live bureau

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
  • कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
  • पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
  • Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Stay Connected With Us

Subscribe Us