पत्रकारों के लिए जल्द लगेगा विशेष मेडिकल कैंप: मुख्यमंत्री धामी
देहरादून: प्रदेश के पत्रकारों की सेहत को लेकर राज्य सरकार ने एक सराहनीय पहल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों के लिए विशेष मेडिकल कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा है कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जो हर परिस्थिति में जनहित के लिए कार्य करते हैं। ऐसे में उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री धामी ने स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार और सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को आपसी समन्वय के साथ शीघ्र आवश्यक तैयारियाँ पूरी करने को कहा है। विशेष मेडिकल कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी और सभी जरूरी स्वास्थ्य जांचें निशुल्क की जाएँगी।
इस दिशा में कार्यवाही करते हुए स्वास्थ्य सचिव ने निदेशक चिकित्सा शिक्षा, डॉ. आशुतोष सयाना को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। बताया गया है कि यह स्वास्थ्य शिविर जल्द ही सूचना विभाग परिसर में आयोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री धामी ने यह भी घोषणा की कि भविष्य में भी पत्रकारों के लिए समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि वे निरंतर स्वस्थ रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहें।
यह पहल पत्रकारों के स्वास्थ्य को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और मीडिया समुदाय में सकारात्मक संदेश का संचार करती है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
अब जनता की जरूरत के मुताबिक बनेंगी उत्तराखंड की शहरी योजनाएं
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply