शहीद सैनिकों के परिजनों को बड़ी राहत, अब मिलेगी 50 लाख की सहायता
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने शहीद सैनिकों के आश्रितों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। यह संशोधित राशि 26 जुलाई 2024 से लागू होगी।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर इस महत्वपूर्ण घोषणा की थी, जिसे अब सैनिक कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के माध्यम से औपचारिक रूप दिया गया है। अब राज्य में शहीद सैनिकों के परिजनों को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि अनुमन्य होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड न केवल देवभूमि है, बल्कि वीर भूमि भी है। हमारे जवानों ने देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसे सरकार पूरी संवेदनशीलता और सम्मान के साथ स्वीकार करती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सैनिकों के हित में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं, जैसे "वन रैंक-वन पेंशन", "नेशनल वॉर मेमोरियल" का निर्माण, रक्षा बजट में अभूतपूर्व वृद्धि और सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाना।
राज्य सरकार ने न केवल अनुग्रह राशि में बढ़ोतरी की है, बल्कि परमवीर चक्र सहित अन्य वीरता पुरस्कारों से सम्मानित सैनिकों को दी जाने वाली एकमुश्त और वार्षिक सहायता राशि में भी इजाफा किया है। साथ ही शहीद सैनिकों के परिजनों में से एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का भी निर्णय लिया गया है।
यह कदम उत्तराखंड सरकार की वीर सैनिकों और उनके परिजनों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
पत्रकारों के लिए जल्द लगेगा विशेष मेडिकल कैंप: मुख्यमंत्री धामी
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply