रिलकोट हादसा: गहरी खाई में गिरा वाहन, छह की मौत, पांच घायल
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में बोलेरो कैंपर वाहन के गोरीगंगा नदी में गिर जाने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसा रिलकोट और बुर्फू के बीच उस वक्त हुआ जब वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा और सीधा नदी में जा पहुंचा।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे आईटीबीपी जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पहले दिन तीन शव बरामद किए गए, जबकि पांच घायलों को प्राथमिक उपचार देकर मुनस्यारी लाया गया। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को रात में ही जिला अस्पताल पिथौरागढ़ रेफर किया गया। सभी घायल अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
शनिवार को रेस्क्यू ऑपरेशन दोबारा शुरू किया गया। इस दौरान दो और शव दुर्घटनाग्रस्त वाहन के नीचे दबे मिले। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय पूरन सिंह जंगपांगी (निवासी इमला, मुनस्यारी) और 23 वर्षीय कवींद्र कुमार (निवासी नया बस्ती, मुनस्यारी) के रूप में हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुनस्यारी लाया गया।
मृतकों की कुल संख्या अब छह हो गई है। हादसे में जान गंवाने वालों में एक बालिका भी शामिल है, जिसकी पहचान पहले दिन नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में प्रशासन और पुलिस टीम की मदद से पुष्टि हो गई। एक अन्य व्यक्ति, जो पहले लापता था, उसका शव भी शुक्रवार देर रात बरामद कर लिया गया।
दुर्घटना ने पूरे मुनस्यारी क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। स्थानीय प्रशासन, राजस्व और पुलिस की टीम ने राहत और बचाव कार्य में तत्परता दिखाई। अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन चालक द्वारा संतुलन खो देने के कारण यह दर्दनाक दुर्घटना हुई।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
केदारनाथ: टेक-ऑफ के बाद हेलीकॉप्टर में गड़बड़ी, सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply