उत्तराखंड को मिला नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास
हल्द्वानी: उत्तराखंड के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य के पंतनगर में जल्द ही एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने जा रहा है, जिसका शिलान्यास खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्दूचौड़ के गंगापुर कबड़वाल में गोशाला लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान यह ऐलान किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने पंतनगर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए 800 एकड़ जमीन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंप दी है। यह एयरपोर्ट उत्तराखंड को देश-दुनिया से सीधे जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों में भी जबरदस्त तेजी आएगी।
सीएम धामी ने यह भी बताया कि ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में स्थित खुरपिया फार्म में स्मार्ट सिटी और औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल एरिया) का भी विकास किया जाएगा, जिससे इस पूरे इलाके का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
देवप्रयाग के टॉपर छात्रों को मिलेगा गुजरात भ्रमण का अवसर
देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के हाईस्कूलों के 100 टॉपर छात्र इस वर्ष सितंबर में गुजरात भ्रमण पर जाएंगे। यह जानकारी विधायक विनोद कंडारी ने दी। उन्होंने बताया कि ‘भारत दर्शन’ कार्यक्रम के अंतर्गत इस बार गुजरात राज्य का चयन किया गया है।
हर वर्ष की तरह इस बार भी टॉपर छात्रों को ऐतिहासिक स्थलों के अलावा उच्च शिक्षण और तकनीकी संस्थानों का भी दौरा कराया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की जानकारी, दृष्टिकोण और आत्मविश्वास को बढ़ाना है।
मनरेगा कर्मचारियों का दर्द, नियमितीकरण की मांग फिर हुई तेज
उत्तराखंड मनरेगा कर्मचारी संगठन ने राज्य सरकार से एक बार फिर नियमितीकरण की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुंदरमणी सेमवाल और महामंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि राज्य योजना के तहत 1187 कर्मचारी पिछले दस वर्षों से संविदा, दैनिक या मस्टररोल आधार पर कार्यरत हैं।
इन कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन ही दिया जा रहा है, जिससे उनके जीवन पर आर्थिक दबाव बना हुआ है। संगठन ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारियों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया, जबकि विधायक रहते उन्होंने इन मांगों का समर्थन किया था। इस उपेक्षा के चलते अब कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
रिलकोट हादसा: गहरी खाई में गिरा वाहन, छह की मौत, पांच घायल
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply