Date Filter

Uttarakhand

चारधाम यात्रा: श्रद्धा के साथ सुरक्षा, 5 लाख श्रद्धालुओं की हो चुकी स्वास्थ्य जांच

देहरादून: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 2025 इस बार श्रद्धा के साथ-साथ सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए भी उदाहरण बन रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशन में अब तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की जा चुकी है।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि 49 स्थायी स्वास्थ्य केंद्र और 20 मेडिकल रिलीफ पोस्ट (MRP) यात्रा मार्ग पर सक्रिय हैं, जबकि ट्रांजिट जिलों में 57 स्क्रीनिंग कियोस्क लगाए गए हैं। केदारनाथ में 17 बेड का नया अस्पताल स्थापित किया गया है।

यात्रा मार्ग पर 31 विशेषज्ञ डॉक्टर, 200 मेडिकल ऑफिसर और 381 पारा-मेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है। पहली बार हेली एंबुलेंस सेवा भी शुरू की गई है, जिससे अब तक 33 गंभीर मरीजों को एयरलिफ्ट किया जा चुका है।

अब तक 29 श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य कारणों से यात्रा न करने की सलाह दी गई है और 369 श्रद्धालुओं को एंबुलेंस से रेफर किया गया है। होटल, धर्मशाला, खच्चर चालकों और कुलियों को भी प्राथमिक चिकित्सा की ट्रेनिंग दी गई है।

“ई-स्वास्थ्यधाम पोर्टल” के जरिए रीयल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है, और 13 भाषाओं में जानकारी उपलब्ध कराई गई है। यात्रा मार्ग पर 154 एंबुलेंस 24x7 सेवा में हैं।

स्वास्थ्य सचिव ने कहा, “हमारी प्राथमिकता सिर्फ दर्शन नहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी भी है।” सरकार की ये व्यवस्थाएं चारधाम यात्रा को सुरक्षित और स्मरणीय बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us