Date Filter

Health

दून में कोरोना और डेंगू का डबल अटैक: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

देहरादून: देहरादून में एक बार फिर से कोरोना वायरस और डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में दोनों बीमारियों के लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग को डबल अटैक से निपटने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ रही है।

बुधवार को जिले में 50, 60 और 80 वर्ष के तीन व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा के अनुसार, तीनों संक्रमित फिलहाल स्थिर हालत में हैं और होम आइसोलेशन में रखे गए हैं। जिले में अब तक कोरोना के कुल 41 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 33 देहरादून से संबंधित हैं। वर्तमान में चार एक्टिव केस हैं, जिनमें तीन होम आइसोलेशन में और एक मरीज अस्पताल में भर्ती है।

वहीं डेंगू का खतरा भी कम नहीं हुआ है। बुधवार को रानीपोखरी क्षेत्र में एक नए मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई। जिले में इस साल अब तक डेंगू के कुल 90 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 54 केस देहरादून और 36 अन्य क्षेत्रों से हैं। वर्तमान में डेंगू के 12 एक्टिव केस हैं, जिनमें एक मरीज हिमालयन अस्पताल, जौलीग्रांट में और 11 श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती हैं।

डेंगू की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सघन अभियान चलाया है। बुधवार को आशा कार्यकर्ताओं और डेंगू वालंटियर टीमों ने 14,333 घरों का सर्वे किया। इस दौरान 44 जगहों पर लार्वा मिला जिसे तत्काल नष्ट किया गया। कुल 91,198 कंटेनरों की जांच में 53 कंटेनरों में डेंगू का लार्वा मिला।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने जनता से अपील की है कि वे घर और आसपास की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें, कहीं भी पानी न जमा होने दें, और किसी भी लक्षण के दिखते ही तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड में है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us