Date Filter

LIFESTYE

दून में पिंक टॉयलेट निर्माण को मिली हरी झंडी

महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देहरादून में जल्द ही पिंक टॉयलेट देखने को मिलेंगे। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाने की योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि इन टॉयलेट का निर्माण बाजार और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स, गेलॉर्ड शूज़ के पास, रमेश बुक डिपो के पास, डिस्पेंसरी रोड पार्किंग स्थल, राजा रोड, राजा रोड-2, तहसील चौक, और तहसील फुटब्रिज जैसे नौ स्थानों को पिंक टॉयलेट के लिए चिन्हित किया गया है। जल्द ही इन स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

पिंक टॉयलेट का रंग महिलाओं के लिए अलग से निर्धारित किया जाएगा, जिससे पहचान आसान हो। इसी तरह पुरुषों के लिए अलग रंग कोड होगा। यह कदम महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर बेहतर सुविधा और सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

प्रशासन ने इन योजनाओं को जल्द ही जमीन पर उतारने के लिए काम तेज कर दिया है। चिन्हित स्थानों पर निर्माण कार्य के लिए वर्क ऑर्डर जल्द जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही नए स्थानों की पहचान भी जारी है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • उत्तराखंड STF की बड़ी डिजिटल स्ट्राइक, 86 अवैध बेटिंग वेबसाइटें ब्लॉक
  • उत्तराखंड के सभी स्कूलों में अनिवार्य होंगे NCC, NSS और स्काउट-गाइड
  • JEE Advanced 2026 Data Leak: IIT Roorkee Admits Security Flaw
  • आदि कैलाश-ओम पर्वत यात्रा ने बनाया नया रिकॉर्ड, 30 हजार श्रद्धालु पहुंचे
  • पौड़ी: सड़क सुविधा की मांग को लेकर समाजसेवी गणेश भट्ट का सांकेतिक धरना
  • Uttarakhand Polytechnics to Offer Free AI and Coding Training
  • रोमांच, रफ्तार और सीमांत संस्कृति का संगम बना ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’
  • बछेलीखाल में चारधाम यात्रियों से भरी बुलेरो ट्रक से टकराई, 5 यात्री घायल
  • Uttarakhand Announces Seema Darshan Kendra to Boost Border Tourism
  • पर्यटकों के लिए खुली उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध वैली ऑफ फ्लावर्स
  • IPSC Girls’ Tennis Tournament Begins at SelaQui International School
  • खराब मौसम के कारण केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित
  • Niti Extreme Ultra Run Begins in Niti Valley, 933 Runners Participate
  • उत्तराखंड में अमरनाथ यात्रियों का होगा मुफ्त मेडिकल चेकअप
  • चमोली और रुद्रप्रयाग में दो दर्दनाक सड़क हादसे, 6 लोगों की मौत, 8 घायल
  • उच्च शिक्षा से सशक्त होगा विकसित भारत 2047 का सपना: सीएम धामी
  • पौड़ी में आग का दोहरा कहर, वनाग्नि से स्कूल क्षतिग्रस्त, कर्मचारी 75% झुलसा
  • पाकिस्तानी कनेक्शन और संदिग्ध ट्रांजेक्शन मामले में हरिद्वार की टीचर गिरफ्तार
  • Dehradun Hosts International BRICS Academic Conference
  • अब ‘UKPSC Mitra’ ऐप पर मिलेगी UKPSC भर्ती और परीक्षाओं की हर अपडेट

Stay Connected With Us

Subscribe Us